16 फ़रवरी 2013 - 20:30

सीरिया में आतंकवादियों ने अदलब के सेंटर में अल-फौआ नामक गांव में बस पर हमला करके ड्राइवर समेत 45 सीरियाई महिलाओं और बच्चों को अपहरण कर अनजान जगह पर पहुँचाया दिया है

फार्स समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार सीरिया में आतंकवादियों ने अदलब के सेंटर में अल-फौआ नामक गांव में बस पर हमला करके ड्राइवर समेत 45 सीरियाई महिलाओं और बच्चों को अपहरण कर अनजान जगह पर पहुँचाया दिया है। इस रिपोर्ट के अनुसार शिया आबादी वाले इलाके अल-फ़ौआ के निवासी, हुकूमत के समर्थक हैं और सीरिया में अशांति के आरम्भ से ही आतंकवादियों की ओर से उन्हें धमकियां मिलती रहीं हैं और इलाके की जनता ने आतंकवादियों के खिलाफ लड़ाई में भी हिस्सा लिया है।दूसरी ओर सीरियाई सेना, दमिश्क के आसपास के इलाक़ों में आतंकवादियों के खिलाफ अपनी गतिविधियाँ जारी रखे हुए है और कई इलाक़ों में आतंकवादियों को मार भी गिराया है।सीरिया से ही एक और खबर यह है कि हथियारबंद आतंकियों ने पूर्वोत्तर सीरिया तेल से मालामाल प्रांत हसकह के एक सब से महत्वपूर्ण शहर अलशदादी में तीन दिन तक लड़ाई के बाद इस शहर पर कब्जा कर लिया।